सागर-1947 की तर्ज पर मनाया जाएगा 75वा स्वतंत्रता दिवस ! || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर-1947 की तर्ज पर मनाया जाएगा 75वा स्वतंत्रता दिवस !

आजादी के 75 साल पूरे होने पर हर-घर तिरंगा अभियान चलाकर सभी से देशभक्ति के इस पर्व में उत्सव पूर्वक मनाने की अपील की जा रही है आजादी के बाद पहला स्वतंत्रता दिवस भी कुछ इसी तर्ज पर बनाया गया था जहां लोगों से अपने निजी घरों दुकानों प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने का आवाहन किया गया था, तत्कालीन स्थिति को देखते हुए इसके साथ ही झंडे को लेकर उस समय कहा गया था कि "नए राष्ट्रीय झंडे के अभाव में पुराना उपयोग किया जा सकता है और वह ना मिले तो कागज का बनाकर उपयोग किया जाए"

200 साल की गुलामी के बाद जब भारत अपना पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को मनाने तैयार हुआ, तब इस ऐतिहासिक दिन को मनाने दिन भर का कार्यक्रम जारी हुआ था, पूरे शहर में पंपलेट वितरण किए गए थे आज भी इस ऐतिहासिक दस्तावेज को समाजसेवी दामोदर अग्निहोत्री द्वारा संचालित सत्यम कला एवं संस्कृति संग्रहालय में रखा है। जिसे आलकाट प्रेस सागर द्वारा छापा गया था।

इसमें 15 अगस्त शुरू होने के पहले मिनट से ही इसमें कार्यक्रम करने का आवाहन किया गया था

इसमें रात 12 बजाकर 1 मिनिट पर चकराघाट के फर्श पर राष्ट्रीय झंडे का आरोहण और 63 बम गोलों की सलामी देने और धार्मिक स्थानों पर रात के 12:01 से लगातार 5 मिनट तक लगातार घंटे घड़ियाल बजाये जाने के साथ ही ईश्वर की आराधना की जाए।

सुबह 5 बजे मोहल्ले में प्रभात फेरिया फेरिया निकालेंगे, 7 बजे निजी घरों, दुकानों, कचहरी और अन्य सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय झंडा फहराए जाएंगे, 8 बजे आजाद मैदान पर राष्ट्रीय झंडे का आरोहण होगा, सलामी के समय सभी लोग निश्चित समय के पहले पहुंचकर व्यवस्थित रूप से स्थान पर खड़े रहेंगे।

सुबह 9:00 बजे किले के भीतर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मैदान पर पलटन पुलिस, राष्ट्रीय कार्यकर्ता, अखाड़े, कॉलेज, हाई स्कूलों में, निजी स्कूलों और प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थी महिलाएं जनता अपने अपने निश्चित जगहों पर खड़ी रहेंगी। 10 बजे दिन में जुलूस की रवानगी होगी

2 बजे दिन में चकराघाट के फर्श पर सामूहिक प्रार्थना, 3 बजे किले के भीतरी मैदान पर विद्यार्थियों को मिठाई वितरण, 4 बजे किले के भीतरी मैदान पर आम सभा राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं का स्वागत

रात 8 बजे घरों दुकानों सड़कों आदि की सजावट व दीपावली होगी, 9 बजे आतिशबाजी और गान तान खुशियां मनाना


75 वा स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्स्व को मनाने हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 11 अगस्त से 17 अगस्त तक सभी से अपने घरो के सबसे ऊँचे स्थान पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है।

 


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.