सागर-अचानक आमने-सामने आ गयी दो बाइकें, दो लोगों ने कहा अलविदा || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत पनारी गांव में 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की जाना चली गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। जिन्हे सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेमरा गोपालमन गांव से अजुद्दी सिंह, हेमराज और जाहर एक मोटरसाइकिल से बिलहरा की ओर जा रहे थे। तो वहीं बिलहरा की ओर से भरत राजपूत, शिवराज सिंह बिलहरा से जैसीनगर तरफ आ रहे थे। तभी पनारी गांव में दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी। जिसमें मौके पर चतुरभटा निवासी भरत राजपूत उम्र 25 साल और सेमरागो पालमन निवासी जाहर गौड़ उम्र 30 साल की मौके पर जाना निकल गई। जबकि अजुद्दी गंभीर घायल है तो अन्य दो को भी चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी लगने पर बिलहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपने वाहन में बैठाकर जैसीनगर अस्पताल लेकर आये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

02-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.