बच्चे से छुपाकर पापा ने खाई आईसक्रीम, बेटे ने पकड़ ली चोरी


 

 


छोटा बच्चा समझकर हमेशा नादान समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. ऐसा कई बार होता है कि हमें छोटे बच्चे से भी डरना और छुपना-छुपाना पड़ता है. भले ही वो चलना और बोलना न जानता हो लेकिन उसके हाव-भाव उसकी फीलिंग्स बताने के लिए काफी होते हैं. उनका रिएक्शन ही ऐसा होता है कि बस पूछिए मत. शर्म से सराबेर होन पर मजबूर कर देते हैं बच्चे, जब वो अपने ही पैरेंट्स की चोरी सरेआम पकड़ लेते हैं.ट्विटर अकाउंट @TheFigen पर शेयर वीडियो में एक पिता और छोटे बच्चे के बीच के लुकाछुपी का खेल में जिस तरह पिता की धुनाई हुई उसे देखना बेहद मज़ेदार रहा. एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ में थी आइसक्रीम लेकर छुपा-छुपाकर खाता पापा खुद को बेहद स्मार्ट और बच्चे को नादान समझ रहा था. लेकिन आखिर में जब बच्चे ने बाप को रंगे हाथ पकड़ा तो उनके होश ठिकाने लगा दिए. फनी वीडियो को 15 लाख से ज्यादा व्यूज़ और करीब 24 हज़ार लाइक्स मिले.शेयर वीडियो में पिता ने बच्चे को गोद में उठा रखा था और उससे छुपकर दूसरे हाथ में ली हुई आइसक्रीम खा रहा था. ज़रा सोचिए कितना मुश्किल हो रहा होगा इस पूरे काम को मैनेज करना, जिससे छुपकर क्राइम हो रहा था, वो बेचारा तो गोद में ही दूसरे कंधे पर सिर रखकर पड़ा था. जैसे ही बच्चा उठता आदमी आइसक्रीम क पीछे छुपा लेता, फिर जैसे ही कंधे पर सिर रख लेता वो तुरंत उस खाने लगता. लेकिन बच्चे को भी इस बात का एहसास था कि पापा उससे कुछ तो छुपा रहे हैं. जिसकी तफ्तीश करने के लिए वो बेचैन हो गया था. लिहाज़ा उसने चौकसी दिखाई और पापा का हाथ खोजने लगा जिसमें आइसक्रीम थी. लेकिन सबूत के अभाव में उसने पापा का मुंह सूंघ-सूंघकर पता लगा लिया कि चोरी हुई है. बस फिर क्या था, पापा के ऊपर सज़ा के तौर पर थप्पड़ों की बरसात होने लगी.लोगों ने लाइक किया और ढेरों कमेंट्स कर पापा की पकड़ी गई चोरी और उस पर मिली सज़ा देख खुद को हंसने से रोक नहीं पाए. पापा की शामत देख उन लोगों को खूब मज़ा आया, जिन्हें आदमी का बच्चे से छुपाकर आइसक्रीम खाना रास नहीं आ रहा था.


By - sagartvnews

21-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.