लंबे वक्त बाद एक दूसरे से मिला हंसों का जोड़ा, प्यार देखकर आपकी आंखों में भर आएंगे आंसू


 

 

 

हंस पक्षी प्यार और पवित्रता का प्रतीक होते हैं. आपने अक्सर उनकी तस्वीरें या उनसे जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे होंगे. इन तस्वीरों में आमतौर पर आपक हंसों का जोड़ा ही नजर आया होगा जिसमें दोनों एक साथ तैरते नजर आते हैं. हिन्दी साहित्य और गीतों में भी हंसों के प्यार करे चर्चे काफी हो चुके हैं. अब ऐसे में जब दोनों जीव एक दूसरे से अलग हो जाएं तो बेशक किसी को भी दुख लगेगा. मगर जब उन्हें दोबारा मिलवाया जाए तो खुशी के आंसू आने से कोई भी नहीं रोक पाएगा. ऐसा ही अनुभव लोगों को हाल ही में हुआ जब उन्होंने दो हंसों को मिलते देखा.ट्विटर अकाउंट @buitengebieden पर अक्सर जानवरों से जुड़े क्यूट और फनी वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इन दिनों एक वीडियो इस अकाउंट पर शेयर किया गया है जो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स हंस को आजाद करते दिख रहा है. हंस बेहद शांत और प्यारे पक्षी माने जाते हैं. वो हमेशा ही अपने पार्टनर के साथ नजर आते हैं. जब एक हंस को छोड़ा गया तो वो सीधे अपने पार्टनर के पास गया.वीडियो में एक व्यक्ति हंस के शरीर से बंधा हुआ कपड़ा हटाता नजर आ रहा है. वो जैसे ही उसे पूरी तरह खोलता है, हंस जाकर तालाब में तैर रहे अपने पार्टनर से मिलता है और फिर दोनों एक दूसरे से प्यार जताते नजर आ रहे हैं. दोनों ने अपने चेहरे को सटाकर एक दूसरे से स्नेह दिखाया और फिर साथ में तैरने लगे. ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.आपको बता दें कि इस वीडियो को 2 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं जबकि 13 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक ने कहा कि आखिर इन प्यारे पक्षियों को अलग किसने किया. जबकि एक ने कहा कि बैग में मौजूद हंस को चोट लगी होगी या फिर बीमार रहा होगा. वहीं एक शख्स ने कहा कि हंसों का प्यार ही सबसे पवित्र प्रेम है. एक शख्स ने तो हंस की मदद करने वाले शख्स की तारीफ की.


By - sagartvnews

16-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.