सागर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ कुछ ऐसा की कलेक्टर-एसपी को पहुंचना पड़ा || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास उस वक़्त हड़कंप मच गया। जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत धराशाई हो गयी। जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की जान चली गयी। साथ ही दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हे अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है। की वहां पर काम कर रहे कुछ मजदूर मलबे में बुरी तरह से फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए आसपास के लोगों ने प्रयास शुरू किये। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। तो बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खुद कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी तरुण नायक समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। ये पूरी घटना मोतीनगर थाना इलाके के कृषि उपज मंडी के पास हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन मजदूर घायल हुए थे। जिनमें एक ने दम तोड़ दिया तो दो घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ऐसी भी जानकारी है की हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया था। फिलहाल पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि अभी घटना की स्थिति पूरी तरह से साफ़ नहीं हो पाई है।


By - Sagar tv news

15-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.