दो सहेलियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ी और किया ऐसा


 

 

एक कालेज में बीकाम में पढ़ रहीं दो सहेलिया एक-दूसरे से विवाह की जिद पर अड़ गई हैं। दोनों युवतियों के संबंधों के बारे में जब परिजनो को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। लेकिन दोनों शादी की जिद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। स्वजन के विरोध से घर के बाहर काफी हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों सहेलियों और उनके स्वजन को थाने ले आई। उन्‍हें समझाने की कोशिश चल रही है, लेकिन युवतियां मानने को तैयार नहीं हैं।उत्तरप्रदेश के मेरठ में लालकुर्ती थाना क्षेत्र और मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी छात्राएं शहर के एक ही कालेज में बीकाम की पढ़ाई कर रही हैं। बुधवार को मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी युवती के घर लालकुर्ती निवासी युवती आई हुई थी। दोनों काफी देर से कमरे में थी। स्वजन को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब युवती ने कमरा खोला तो परिवार वालों ने पूछताछ की।बेड पर कुछ कागजात मिले, जिनको पढ़ने पर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार कर रही थीं। यह हालत देख शास्त्रीनगर निवासी युवती के स्वजन ने लालकुर्ती निवासी युवती के परिवार के लोगों को फोन कर बुला लिया। दोनों परिवार के लोगों ने सहेलियों की पिटाई कर दी। घर के बाहर हंगामा होना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां भी दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। मेडिकल थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां शादी करने की जिद पर अड़ी हैं। दोनों के स्वजन उन्‍हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मामला दोनों लड़कियों के मोहल्‍लों में चर्चा का विषय बन गया है। थाने में हंगामे के समय भी लोग इस मामले को लेकर एक-दूसरे से चर्चा करते रहे फ़िलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही हे


By - sagartvnews

30-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.