सागर-आपत्ति के बाद सानौधा पंचायत की नही हुई मतगणना, मौके पर पहुंची पुलिस || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जनपद की सानौधा सानोधा ग्राम पंचायत में मतदान के दिन ही मतगणना नहीं हो सकी है अब 28 जून को मुख्यालय पर यहां की मतगणना की जाएगी। बता दें कि मतदान की प्रक्रिया हो जाने के बाद जैसे ही मतगणना की तैयारियां की गई तो एक पक्ष ने मतगणना के लिए आपत्ति ली और दूसरा पक्ष मतदान केंद्र पर ही मतगणना कराने के लिए लगा रहा। स्थिति को देखते हुए एडिशनल एसपी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस लाइन से बल भी बुलाया गया। लोगों को समझाइश देने के लिए एसडीएम सपना त्रिपाठी भी सानौधा पहुंची। जहां उन्होंने लोगों से बात की और उन्हें पूरा भरोसा दिलाया जिसके बाद दूसरा पक्ष 28 जून को मतगणना कराने के लिए सहमत हुआ। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि मतगणना को लेकर सूचना मिली थी जिसके बाद यहां पर आए हैं लोगों को समझाया है और अब राज्य शासन के निर्देशानुसार 28 जून को यहां की मतगणना की जाएगी।


By - Sagar tv news

25-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.