मम्मी-पापा ने किया शादी से इंकार तो थाने पहुंचे लवर्स को पुलिस ने मिलाया


 

 

अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाने वाली पुलिस ने दो प्यार करने वालों को मिलाकर इंसानियत का संदेश दिया। प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों ने उनकी शादी कराने से इंकार कर दिया, तो पुलिस ने लविंग कपल की शादी कराकर उसे मिलवाया। मामला उत्तरप्रदेश के मेरठ के फलावदा थाने का है जहां ब्वॉयफ्रैंड से शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने थाने पर पंडित को बुलाकर इस लवबर्ड की शादी करा दी।प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती, प्रेमी के साथ थाने पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बताई। प्रेमी जोड़े ने कहा हम शादी करना चाहते हैं लेकिन हमारे परिवारों ने मना कर दिया है। हम एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते, परिवार मानने को तैयार नहीं। परिजनों की रजामंदी न होने के कारण पुलिस प्रेमीजोड़े को समझाने लगी कि वो परिवार की बात मान लें। युवती ने पुलिस की नहीं सुनी कहा कि बिना शादी के मर जाएगी, लेकिन दुल्हन अपने प्रेमी की ही बनेगी। इस बीच पुलिस ने दोनों के परिवारों को भी थाने बुला लिया। युवती परिजनों के सामने ही प्रेमी से शादी की बात पर डटी रही और हंगामा कर दिया।पुलिस ने लव कपल से उनकी लवस्टोरी पूछी तो बताया दोनों 6 साल से अफेयर में हैं। घरवालों से छिपकर मिलते हैं, बातें करते हैं। 6 साल पहले ही दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने की कसम खा ली थी। लेकिन घरवाले दोनों की शादी नहीं करा रहे, कई बार समझाने के बाद भी परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है। कपल एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।प्रेमीजोड़े की शादी की जिद और युवती का हंगामा देखने के बाद पुलिस ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। पुलिस ने थाने में ही पंडित बुलाकर प्रेमियों की शादी करा दी। दोनों परिवार भी थाने में मौजूद रहे।


By - sagartvnews

24-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.