दुल्हन को गोद में उठाने के लिए दूल्हे ने लगाई ऐसी ट्रिक, देखकर मेहमान बजाने लगे ताली


 

 

 

सोशल मीडिया पर रोजाना दूल्हा और दुल्हन के वीडियो वायरल होते रहते हैं. शादी के कुछ अलग तरह के वीडियो दिखने पर लोग उसे पसंद करते हैं और शेयर करते हैं. पूरी शादी के दौरान कई सारी रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है और तमाम रस्मों को निभाया जाता है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में परंपराएं भी अलग-अलग होती हैं. कुछ ऐसा ही एक वायरल होने वाले वीडियो में भी देखने को मिला. जब मंडप में दूल्हे ने अपनी दुल्हन को गोद में उठाया. दूल्हे ने एक ऐसी ट्रिक लगाई, जिसे देखकर सभी वाहवाही करने लगे.सोशल मीडिया पर शादी के तमाम तरह के वीडियो आते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो को देखने के बाद आप उसे जरूर शेयर करना पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर बार-बार देखे जाने वाला यह वीडियो काफी अलग है. मंडप में शादी के रीति-रिवाज निभाए जा रहे होते हैं और तभी पंडितजी एक रस्म करने के लिए दूल्हे को खड़ा करते हैं. दूल्हा को कहा जाता है कि उसे अब दुल्हन को अपना स्थान देना होगा. दूल्हा खड़ा होता है और लकड़ी के पीढ़े पर बैठी दुल्हन को पीढ़े के साथ ही उठा लेता है और तुरंत अपने स्थान पर रख देता है. यह देखकर सभी मेहमान ताली बजाने लगते हैं.दूल्हे के इस ट्रिक को देखने के बाद आस-पास खड़े मेहमान तालियां बजाने लगते हैं. हालांकि, यह रस्म सभी शादियों में नहीं देखा जाता है, लेकिन कुछ शादियों में यह जरूर देखने को मिलता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर WeddingSaga नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया.इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,प्यार उसे कहते हैं, जब आप किसी के बगल में बैठकर कुछ भी न करें, लेकिन फिर भी आप पूरी तरह से खुश महसूस करते हैं. कुछ ऐसा प्यार होना चाहिए इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.


By - sagartvnews

18-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.