अजब-गजब: एक साथ प्रेग्नेंट हुई 4 दोस्त पहले भी साथ-साथ बनीं थीं मां जानिए ऐसा क्यों


 

 


इन दिनों सोशल मीडिया में 4 महिला दोस्तों के अजीब संयोग की दास्तान खूब वायरल हो रही है। मामला चारों बेस्ट फ्रेंड्स के एक साथ प्रेग्नेंट होने से जुड़ा है। और वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो बार। इंस्टाग्राम पर इनकी तस्वीरें खूब चर्चा में हैं।दरअसल, अमेरिका के हवाई द्वीप की रहने वाली मैडी कैस्टेलानो ने ये तस्वीरें शेयर की हैं। एक टिकटॉकर और इन्फ्लुएंसर के तौर पर कैस्टेलानो ने वीडियो शेयर करते हुए चारों दोस्तों- अपनी, रैंडी पार्क, ब्रिटनी केंट और लो बीस्टोन के साथ हुए अनोखे संयोग के बारे में बताया।मैडी ने वीडियो में चारों दोस्तों की प्रेग्नेंसी की फोटो को शेयर करते हुए कहा कि- आपमें से कुछ लोगों को याद होगा कि कैसे हम सभी बेस्ट फ्रेंड्स एक ही समय पर प्रेग्नेंट हो गए थे।इसके आगे कैस्टेलानो ने कहानी बताते हुए कहा कि- सभी बच्चों का जन्म कुछ हफ्तों के अंतराल में ही हो गया था और वे लोग जन्म से एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स हैं। यह बहुत मजेदार बात है कि गर्भ से ही सभी बच्चों को दोस्त मिल गए।उनका क्रेजी लक यहीं खत्म नहीं हुआ। कैस्टेलानो ने बताया- इसके एक साल बाद ही, चारों महिलाएं फिर से प्रेग्नेंट हो गईं और एक महीने के अंतराल पर ही वे सभी बच्चों को जन्म देंगी।बता दें कि इंस्टाग्राम पर भी कैस्टेलानो को 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर चारों दोस्तों की पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। जिसमें चारों दोस्त बेबी बंप के साथ नजर आती हैं। फिर बाद में वे लोग अपने-अपने बच्चों के साथ दिखती हैं।कैस्टेलानो ने वीडियो के अंत में एक बीच के किनारे खड़े चारों प्रेग्नेंट महिलाओं की फोटो शेयर की, और कहा- अब हमारे सभी बच्चों को जीवन-भर के लिए बेस्ट फ्रेंड्स मिल गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के कई चैनल पर वायरल हो रहा है।


By - sagartvnews

15-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.