देसी टूरिस्ट गाइड से फ्रांसीसी युवती को हुआ प्यार दोनों ने की शादी


 

 

 

एक देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की चर्चा जोरों पर है। जहा देशी टूरिस्ट गाइड से फ्रांसीसी युवती को प्यार,हुआ फिर दोनों ने शादी कर ली दरशल बोधगया के कटोरवा के रहने वाले युवक रोहित कुमार टूरिस्ट गाइड का काम करता है। चार वर्ष पूर्व ही फ्रांसीसी युवती रोहित को दिल दे बैठी थी। रोहित को भी फ्रांसीसी युवती से प्रेम हो गया था। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने एक दूसरे के प्रेम को सम्मान देते हुए कोर्ट मैरिज कर लिया था। इसके कुछ महीने बाद फ्रांसीसी युवती अपने घर को लौट गई थी। इसके बाद वह फिर आई और कुछ महीने बोधगया रहने के बाद वह लौट गई। इसके बाद कोरोना का प्रकोप ही विश्व में छा गया। लेकिन दोनों का प्यार इंटरनेट की बदौलत गहराता ही चला गया। दोनों एक दूसरे वीडियो कॉल कर अपने सुख-दुख की बातें किया करते थे। लेकिन जैसे ही कोरोना का प्रकोप खत्म हुआ और आवाजाही शुरू हुई, तो युवती फिर से बोधगया पहुंच गई। उसके आते ही शादी की तैयारी शुरू हुई और परिवार की सहमति से रोहित ने फ्रांसीसी युवती से शादी रचा ली।हालांकि यह पहली घटना नहीं है। दर्जनों विदेशी युवतियों से पूर्व में भी बोधगया के युवकों ने शादी रचाई है। वे आज भी उनके साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं। उनके परिवार वाले भी खुश हैं। रोहित के परिवार वाले भी खुश हैं।


By - sagartvnews

13-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.