शादी के 12 दिन बाद ननद को साथ लेकर भागी दुल्हन, लाखों रुपये के जेवर पर भी हाथ किया साफ


 

 

 

लुटेरी दुल्हन का एक बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक लुटेरी दुल्हन शादी के महज 12 दिनों बाद लाखों रुपये के जेवर तो ले ही गई साथ में 12 साल की ननद को भी अपने साथ लेकर फरार हो गई. 20 सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दुल्हन अपने साथ ननंद को भी ले जा रही है. घरवालों ने काफी तलाश के बाद पुष्कर थाने में मामला दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक राजस्थान के पुष्कर में पंच कुंड रोड निवासी 27 साल के यतू की शादी 27 मई के दिन झारखंड के जुम्मा रामगढ़ की रहने वाली 28 साल की पूजा से हुई थी. यतू को सुनने और बोलने में परेशानी होती है. इसके चलते उसका विवाह नहीं हो रहा था.यतू के परिजनों के मुताबिक हमारे एक परिचित पंकज कुमार ने यतू की शादी की बात की. यतू के पिता ने बताया कि पंकज का हमारे घर करीब 4 महीने से आना-जाना लगा था. यतू की शादी को लेकर वह भी हमारी चिंता जानते थे. एक दिन पंकज ने कहा कि हम यतू की शादी करा सकते हैं. इसके लिए पंकज ने झारखंड में लड़की वालों से बात कराई. लड़की के परिजनों ने शादी के खर्चे के नाम पर 3.50 लाख रुपये भी लिए. इसके बाद बात पूरी हुई और 27 मई को शादी संपन्न हो गई. शादी के करीब 15 दिनों तक सब ठीक चलता रहा. इसके बाद शुक्रवार को अचानक नई नवेली दुल्हन पूजा ने सास-ससुर को कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद पूजा ने अपने साथ सोने के जेवर लिए और फरार हो गई. इतना ही नहीं पूजा 12 साल की ननद को भी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई.सास-ससुर ने जब शोर मचाया तो पड़ोसियों ने घर में आकर कमरे की कुंदी खोली. इसके बाद कमरे में देखा तो जेवर गायब मिले. मामले की जानकारी यतू को दी गई. यतू पानी सप्लायर की कंपनी में काम करता है. शुक्रवार को एकादशी के कारण वह सुबह जल्द काम पर चला गया था. यतू और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया कि पूजा अपने साथ 5 तोले के सोने आभूषणों के साथ भाग गई. सुबह करीब 10 बजे पूजा अपनी ननद के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं 12 साल की बच्ची को भी साथ ले जाने पर घरवाले चिंतित हैं. पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया है. पूजा की तलाश शुरू कर दी गई है.


By - sagartvnews

13-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.