एक्टर संजय दत्त की फिल्म देखकर बना गैंगस्टर - जानिए बिल्लू सांडा की कहानी


 

 


एक गैंगस्टर का शौक है लोगो की हत्या करना, पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा डॉन बनने के लिए वो किसी भी हद तक गुजर सकता था. वो मजाकिया भी है, खतरनाक भी और हाथ में बंदूक आते ही दिमाग मे सवार हो जाती थी सनक. वो कहता था मेरा बाप बदमाश था और मैं भी बदमाश हूं. वो संजय दत्त का था जबराफैन हे हम बात कर रहे हे पश्चिमी यूपी का सनकी हत्यारा गैंगस्टर बिल्लू सांडा.की उसका शौक था मर्डर करना, बिल्लू सांडा संजय दत्त को अपना गॉड फादर मानता है. यूपी के सहारनपुर जिले के मंडी कोतवाली इलाके के रहने वाले नदीम उर्फ बिल्लू सांडा के ऊपर 4 हत्या समेत अपहरण और लूट के 16 मुकदमे दर्ज है. चेहरे से भले ही बिल्लू सांडा खलनायक फ़िल्म के बिल्लू की तरह खतरनाक न दिखता हो लेकिन असल जिंदगी में उसने उस किरदार को हू-ब-हु उतार लिया था. बिल्लू सांडा जितना खतरनाक था उतना ही मज़ाकिया भी. बिल्लू को अगर कोई संजय दत्त या फिर खलनायक कह दे तो ठीक वैसे ही खुश होता था जैसे खलनायक फ़िल्म में संजय दत्त खुद को खलनायक कहते हुए हुआ करता था.वो चाहता था किे न केवल आम लोग बल्कि पुलिस भी उसके नाम से कांपे. इसके लिए उसने संजय दत्त की फ़िल्म खलनायक देखी और संजय दत्त को बना लिया अपना गुरु.बिल्लू सांडा एक बार मीडिया से बात कर रहा था. उस दौरान एक पत्रकार ने उससे ये पूछ लिया की उसे हत्या करने के लिए किससे प्रेरणा मिलती है, तो उसने बताया कि उसने खलनायक फ़िल्म देख कर हत्या करनी शुरू की थी बिल्लू सांडा खूंखार तो था लेकिन मजाकिया भी बहुत था. एक बार बिल्लू का सामना पुलिस से हुआ तो उसने एक दरोगा के ऊपर फायर कर दिया. हालांकि दरोगा बाल-बाल बच गया. गिरफ्तारी के बाद बिल्लू ने दरोगा को सॉरी बोला और कहा कि मन था इसलिए चला दी गोली, वो तो दरोगा साहेब की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गए. यही नहीं वो खुद पुलिस अधिकारियों के हाथ से हथकड़ी निकाल कर कैसे भाग जाता था, उसकी कहानी भी मज़े लेकर सुनाता था. उसकी कहानियों पर पुलिस कर्मी भी ठहाके लगाने से खुद को रोक नहीं पाते थे. "ऐसा कहा जाता है कि बिल्लू की जब किसी ने जमानत नहीं दी तो वो खुद ही जनवरी 2017 के दिन फरार हो गया। लेकिन एक जानकारी ये भी है कि कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सबदलपुर तिराहे के पास से सदर हवालात में बिल्लू को रखा और यहां से वो फरार हुआ। इसके साथ-साथ 4 अन्य कैदी भी इसके साथ फरार हो गए।


By - sagartvnews

10-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.