टीवी एक्टर Karan Mehra ने पत्नी पर लगाया बेबफाई का इल्जाम जानिए और क्या कहा |


 

 


ये रिश्ता क्या कहलाता में नैतिक के नामसे फेम पाने वाले टीवी एक्टर करण मेहरा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. पिछले साल से वह अपनी पत्नी निशा रावल के साथ आई रिश्तों में खटास के चलते चर्चा में बने हुए हैं. निशा ने करण पर मारपीट और धोखेबाज़ी के आरोप लगाए थे और पुलिस में उनकी शिकायत भी की थी लेकिन अब करण ने भी निशा पर कई आरोप लगाए हैं.करण ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनकी पत्नी निशा पिछले 11 महीने से एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर में हैं और वह उस शख्स के साथ उसी घर में रह रही हैं जिसमें वह करण के साथ रहा करती थीं. करण ने ये भी कहा है कि वह शख्स पहले से ही शादीशुदा है और अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर निशा के साथ उन्हीं के घर में रह रहा है.दरअसल, पिछले साल लड़ाई-झगड़े के बाद करण ने अपना घर छोड़ दिया था और निशा उसी घर में बेटे काविश के साथ रह रही हैं. करण ने आगे कहा, पिछले 11 महीनों से एक शख्स मेरे घर में रह रहा है. उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया है. करण ने आगे कहा कि वह अपनी लीगल लड़ाई जारी रहेंगे. उन्होंने अपने केस को मजबूत बनाने के लिए कई सबूत जुटाए हैं करण ने आगे ये भी कहा कि डिज़ाइनर रोहित वर्मा और एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी जो कि निशा को सपोर्ट कर रहे थे, अब उन्होंने भी उनकी पत्नी का साथ छोड़ दिया है. इससे पहले एक इंटरव्यू में करण ने कहा था कि वह अपने बेटे को बेहद मिस करते हैं. पिछले साल मई में निशा से मनमुटाव के बाद वह अपने बेटे काविश से नहीं मिल पाए हैं खेर अब उनके फेन्स को एक बार फिरसे झटका मिल गया है


By - sagartvnews

07-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.