MP बीजेपी के ताकतवर कोर ग्रुप का एलान मंत्री भूपेन्द्र सिंह की एंट्री मंत्री गोपाल भार्गव हुए बाहर


 

 

MP बीजेपी के ताकतवर कोर ग्रुप का एलान मंत्री भूपेन्द्र सिंह की एंट्री मंत्री गोपाल भार्गव हुए बाहर

बीजेपी के ताकतवर कोर ग्रुप का एलान
मंत्री भूपेंद्र की एंट्री भार्गव हुए बाहर

भाजपा ने मध्यप्रदेश में चुनावो से पहले प्रदेश कोर ग्रुप के साथ साथ चुनाव समिति अनुशासन समिति और आर्थिक समिति का ऐलान कर दिया है। जिसमे कई प्रमुख नेताओ को बाहर कर दिया गया और कई नेताओ की इसमें एंट्री की गयी। आइये सबसे पहले नजर डालते है। भाजपा में पावरफुल कही जाने वाली सत्ता संगठन के तालमेल के साथ बड़े फैसले करने वाले कोर ग्रुप में किसे जगह दी गयी और कौन बाहर हो गए है।

सत्ता संगठन के तालमेल के साथ बड़े फैसले करने वाले कोर ग्रुप में मंत्री भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार और राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे की एंट्री हो गई है। वहीं लंबे समय बाद थावरचंद गहलोत, प्रभात झा, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया और कृष्ण मुरारी मोघे जैसे प्रमुख नेता बाहर हो गए हैं। देखा जाये तो वर्त्तमान प्रदेश कोर ग्रुप की नई टीम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया कैलाश विजयवर्गीय फग्गन सिंह कुलस्ते राकेश सिंह नरोत्तम मिश्रा लाल सिंह आर्य जय भान सिंह पवैया राजेंद्र शुक्ला भूपेंद्र सिंह हितानंद शर्मा कविता पाटीदार ओम प्रकाश धुर्वे ग्रुप में होंगे, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे विशेष आमंत्रित सदस्य है । जबकि राज्यपाल बनने की वजह से थावरचंद गहलोत बाहर हुए हैं इसके अलावा वरिष्ठ नेता और मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, विक्रम वर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे और सुहास भगत बाहर हुए हैं

अब बात करे दूसरी ताकतवर चुनाव समिति की तो इसमें मंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा सीएम शिवराज के खास माने जाने वाले विधायक रामपाल सिंह को इलेक्शन कमेटी में जगह दी गई है। इसमें एसी-एसटी वर्ग के कोटे से भी दो नए नाम जोड़े गए हैं। इसमें सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को जगह दी गई है। वहीं, सीनियर लीडर अध्यक्ष विक्रम वर्मा, सत्य नारायण जटिया, प्रभात झा, कृष्ण मुरानी मोघे को कोर ग्रुप में जगह नहीं मिल पाई है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.