सागर-आरोपी चैनसिंह की जंगल-जंगल तलाश,आईजी पहुंचे जैसीनगर || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले में गैंगरेप का मुख्य फरार आरोपी चैनसिंह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, घटना का एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी चैनसिंह के बारे में पुलिस को एक सुराग भी हाथ नहीं लगा है, अब गुरुवार को सागर रेंज के आईजी अनुराग ने जैसीनगर पहुँचकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी ली, जिसमे चेनसिंह को पकड़ने सर्च अभियान को लेकर जरुरी निर्देश दिए

मीडिया से बात करते हुए आईजी अनुराग ने बताया कि गैंगरेप की घटना एक हफ़्ते से ज्यादा समय बीत चुका हैं, पुलिस अपने खूफिया तंत्र के साथ स्ट्रेटजी बनाकर जंगल जंगल चैनसिंह कों पकडने के लगातार सर्च अभियान चला रही हैं,
उन्होंने बताया चैनसिंह पर बीस हजार रुपये का इनाम रखा गया हैं, अगर कोई चैनसिंह के विषय मे जानकारी देता है तो उससे बिना किसी पूछताछ के इनाम दिया जाएगा, उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा

बता दे की बीते दिनों रमपुरा के जंगल में जीजा से मारपीट कर साली से गैंगरेप की घटना की कानून व्यवस्था को हिला कर रख दिया है, आदतन आरोपी चैनसिंह पुलिस का चैन लूटकर अभी भी फरार हैं ऐसे में पुलिस के खूफिया तंत्र पर ही सवाल उठने लगे हैं..


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

12-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.