तीन बच्चे की मां को WRONG नंबर से हुआ प्यार 1 साल बाद प्रेमी छोड़कर हुआ फरार


 

 


मोहब्बत और इश्क ये शब्द सुनने में तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन आज प्रेम का अर्थ धोखा, दिल लगी और शोषण में बदल गया है. ऐसा ही प्रेम की शिकार हुई नालंदा में एक महिला दर-दर की ठोकर खा रही है. बिहार थाना क्षेत्र के डॉक्टर कॉलोनी के पास अपने दो बच्चों के साथ महिला लोगों से अपने प्रेमी को वापस बुलाने की गुहार लगा रही है.2 साल पूर्व गुड़िया देवी के पति की कैंसर से मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया. जिसके बाद वह अपने तीन बच्चों के संग अस्थावां में किराए पर मकान लेकर अपनी मां के साथ रहने लगी. इसी बीच साल भर पहले रॉन्ग नंबर लगने के कारण सुनील से बातचीत होने लगी. बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद सुनील उसकी मांग में सिंदूर भरकर दो बच्चों को लेकर पानीपत चला गया. जबकि अपनी एक बच्ची को गुड़िया ने मां के पास छोड़ दिया.सुनील ने साल भर रखने के बाद एक सप्ताह पहले यह कहकर पटना लेकर चला आया कि वहीं पर रहकर कमाई करूंगा. पटना आने के बाद वो घर से ड्राइविंग लाइसेंस लाने की बात कहकर फरार हो गया. एक सप्ताह तक वह अपने दो बच्चों के साथ पटना स्टेशन पर इंतजार करने के बाद बिहारशरीफ चली आई और नगर थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है


By - sagartvnews

30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.