सागर में ब्रेजा कार चालक की वजह से घर का चिराग बुझा तीन पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर एक सड़क हादसा हुआ। जहाँ एक ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके अलावा दो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीँ तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया। ये पूरी घटना चीमाढाना के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार देवरी से चीमाढाना जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास नरसिंहपुर की तरफ से आ रही ग्वालियर पासिंग तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो समेत दो अन्य राहगीरों को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से देवरी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन सरमन गौड़ निवासी चोरधवई की मौत हो गई। बताया गया की कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि कार सड़क किनारे नीचे उतर गई। मामले में पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा और मामले को जांच में लिया।


By - Saurabh Nagari deori

25-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.