सागर-नाराज़ लोगों ने फोरलेन पर लगाया जाम लापरवाही पर ASI को किया लाइन अटैच || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के बांदरी थाना अंतर्गत एक युवक की डम्पर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। मोठी फाटक फोरलेन पर इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने रविवार को जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे जिससे फोरलेन पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा दिए गए कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खोला। जानकारी के मुताबिक फोरलेन सागर झांसी रोड स्थित मोठी फाटक के पास शनिवार की रात एक डंपर चालक ने बाइक सवार शुभम पाल को रौंद दिया था जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने ही मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है की जिस डंपर से बाइक सवार की मौत हुई, उससे अवैध मिट्टी और मुरम का परिवहन हो रहा था। जिसे न तो जप्त किया न ही चालक पर कोई कार्यवाई की। जिससे उन्होंने जाम लगाया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही डम्पर जप्त किया जाएगा। वहीँ लोगों की शिकायत के बाद एक एएसआई को भी लाइन अटैच किया है। अवैध उत्खनन पर भी कार्यवाई का आश्वासन दिया।


By - Bhansingh Yadav malthone sagar

17-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.