सागर-शराबी बेटे ने बहन से कहा पिता के साथ ऐसा हुआ है और खुद भाग निकला ! || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के मगरधा गांव में शनिवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध रुप से मौत हो गई। हालांकि इसका पूरा-पूरा शक खुद मृतक के बेटे पर ही जा रहा है। की उसकी मारपीट करने की वजह से मौत हुई है। बताया गया की मृतक का पुत्र कमलेश घायल हालत में कंबल से लपेट कर पिता बाबूसिंह को लाया था। मिली जानकारी के मुताबिक बहरोल पुलिस को सूचना मिली थी बाबू सिंह लोधी की मौत हो गई है। जो गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद मौके पर एसडीओपी उमराव सिंह थाना प्रभारी शिवम दुबे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। मौके पर देखा तो मृतक का शव एक कमरे मे जमीन पर पडा हुआ था। साथ ही सिर और हाथों में गंभीर घाव के निशान थे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो बताया गया कि इकलौता पुत्र कमलेश शराब पीने का आदि है। जो घायल अवस्था में पिता बाबूसिंह को घर लाया था और फोन लगाकर अपनी बहिन को बताया कि पिता की मृत्यु हो गई। वो तत्काल घर आ गई लेकिन इसके बाद धीरे से पुत्र भाग निकला। मामले में एसडीओपी उमराव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की अभी ये कहा नहीं जा सकता की ये हत्या ही है लेकिन परिजनों ने कमलेश पर ही शंका जाहिर की है। फिलहाल बहरोल पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


By - Ravi Sen banda sagar

26-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.