सागर-पौधे रो रहे बेबसी पर,दूसरी तरफ पौधारोपण महाअभियान,ठेकेदार पर मेहरबान स्मार्ट सिटी और प्रशासन !


 

 

सागर-पौधे रो रहे बेबसी पर,दूसरी तरफ पौधारोपण महाअभियान,ठेकेदार पर मेहरबान स्मार्ट सिटी और प्रशासन !

सागर शहर का हाल ए बयां

आपको नज़र आने वाले ये पौधे आज अपनी बेवसी पर रो रहे हैं। जिन्हे लगाया तो हरा भरा होने के लिए गया था लेकिन इन पर ध्यान ही नहीं दिया गया। नतीजा ये हुआ की सैंकड़ों की संख्या में लगाये गए पौधों में से ज्यादातर खराब हो गए हैं या कुछ होने वाले हैं। अगर इनमें रोजाना पानी दिया जाता और तरीके से देखभाल की जाती तो आज ये स्थिति नहीं होती। अगर आप देखेंगे तो तस्वीरें में आपको नज़र आएगा जो सारा कुछ बयां कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक सागर स्मार्ट सिटी ने ठेकदार को करीब 2 करोड़ रूपये का ठेका दिया गया है। जिसमें शर्त ये है की अगर कोई भी पौधा खराब होगा तो उसकी जगह पर नया लगाकर दिया जाएगा। साथ ही मेंटनेस करना होगा ये बात ठीक है। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। अगर होता तो न पैसों की बर्बादी होती। न ही ये हाल होता। दरअसल इन्हे लगवाने वाले ठेकेदार ने इस तरफ ज़रा भी ध्यान नहीं दिया। जिससे ये स्थिति बनी है। न इनमें पानी डाला जाता है न ही इनका मेंटनेंस किया गया। ये तो ठीक ही है इन्हे संरक्षित करने लगाई गयी जालियां भी कई जगह से गायब हैं। तो कुछ पास ही पड़ी हुई है। लेकिन ध्यान देने वाला कोई नहीं है। बता दें की शहर को हरा भरा करने चारों तरफ पौधे लगाए जाने है। फिलहाल तीली रोड से कनेरा और धर्मश्री तरफ जाने वाली सड़क किनारे दोनों तरफ पौधों को लगाया गया था। जिनमें से कई सारे पौधों को अता पता ही नहीं है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

02-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.