पति ने की बेवफाई पत्नी ने घर पहुंचकर नानी याद दिला दी ! || STVN INDIA ||


 

 

पति ने की बेवफाई पत्नी ने घर पहुंचकर नानी याद दिला दी ! || STVN INDIA ||

पति की बेवफाई से नाराज़ पत्नी ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मामला बिहार से सामने आया है। महिला का ऐसा आरोप है कि ससुरालवाले उसे घर में जाने से रोक रहे हैं। जबकि उसके पास एक छोटा सा बच्चा भी है। मजबूरन उसे हंगामा करना पड़ा। महिला पति के घर के बाहर धरने पर बैठ गयी थी। ये पूरा मामला बक्सर नगर थाने के अमला टोली मोहल्ले का है। महिला के मुताबिक वो थानाध्यक्ष और नगर थाने के दरोगा के पास भी गई थी। लेकिन उसे कहीं से भी मदद नहीं मिली। दोनों ने उसके साथ नाइंसाफी की है महिला शीतल का कहना है की 2005 से ही अमला टोली के रहने वाले विशाल कुमार वर्मा से उसका अफेयर था। लेकिन उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। मजबूरन शीतल के पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। विशाल पीछे पीछे वहां भी पहुंच गया। इस बात की भनक शीतल के पति को लग गई। जिससे पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। इसके बाद शीतल और विशाल कुछ साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इस बीच उन्हें एक बच्चा भी हुआ। लेकिन कानूनी रूप से पत्नी का दर्जा पाने के लिए जब शीतल ने उस पर दबाव डाला तो पिछले साल 26 अप्रैल को विशाल उसे गया के मंगला गौरी मंदिर ले गया। जहां शादी कर उसका शपथ पत्र भी बनवाया फिर उसने रंग बदलना शुरू किया। वो पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। परेशान महिला ने थाने में बार-बार शिकायत की बावजूद इसके पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। जिससे उसे ऐसा करना पड़ा।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.