स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियां चल रही थी Sex Racket लड़कियों समेत 10 हिरासत में || STVN INDIA ||


 

स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियां चल रही थी Sex Racket लड़कियों समेत 10 हिरासत में || STVN INDIA ||

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 6 विदेशी लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही चार युवको को भी पकड़ा है। मामला गुजरात के सूरत शहर से सामने आया है। जहाँ वेसु इलाके में पनप सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मार कर पकड़ा। देह व्यापार के धंधे का सूरत शहर के मिसींग सेल क्राइम ब्रांच ने पर्दाफ़ाश किया। जानकारी के मुताबिक वेसु के सोमेश्वर सर्कल के पास आर-वन स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा पनप रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने छापा मारा।मौके से 6 युवतियों समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। स्पा से पकड़ी गई यह सभी 6 लड़कियां थाइलेंड की थी जो भारत में टूरिस्ट वीजा पर आकर अवैध तरीके से स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पुलिस ने सभी युवतियों के अलावा 3 ग्राहक और एक मैनेजर को हिरासत में लिया। युवतियों को उनके देश वापिस भेजने की कार्यवाही शुरू की गई है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

28-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.