एमपी में स्कूल खुलेंगे या नहीं इस हिसाब से तय होगा सीएम लेंगे निर्णय


 

 

मध्यप्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूल बंद रखे जाने की टाइमलाइन नजदीक आती जा रही है। वहीं कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी कम नहीं हो रही है। आगे स्कूल खुलेंगे या नहीं इसको लेकर स्टूडेंट्स और अभिभावक उलझन में है। वहीं कोरोना संक्रमणक के कारण उनकी चिंता भी कम होने नाम नहीं ले रही है। ऐसे में सरकार स्कूलों को लेकर जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है।इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को संकेत दिए हैं। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस समीक्षा के बाद ही स्कूलों के भविष्य को लेकर कोई निर्णय हो सकेगा। मिश्रा ने बताया कि सीएम शिवराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 30 या 31 जनवरी को होगी। कोरोना के पिछले 24 घंटे में 9532 ने केस आए हैं। संक्रमण दर 11.95 है। ऐसे में सभी पक्षा को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।सीएम शिवराज ने 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे।


By - sagartvnews

27-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.