सागर में मंत्री के खुरई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता का अशोक चौबे का Murder || SAGAR TV NEWS |


 

 

सागर में मंत्री के खुरई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता का अशोक चौबे का Murder || STVN INDIA ||

सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता और सागोनी गांव से लगातार तीन बार सरपंच रहे अशोक चौबे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है घटना बांदरी थाना क्षेत्र के राजवास चौकी क्षेत्र की है । 62 वर्षीय अशोक चौबे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई रविवार सुबह उनके कि घर में उनका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला है। अशोक चौबे शाहपुर चौकी प्रभारी रविभूषण पाठक के ससुर है।वही इस हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि वे चालीस साल से इस ग्राम पंचायत की सत्ता चला रहे थे। चालीस साल से वे स्वयं सरपंच रहे, यहां उनके ही समर्थन वाला व्यक्ति ही सरपंच बना। वे इस क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता था। इसीलिए यह हत्या का मामला सरपंच चुनाव को लेकर भी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक हत्या करने वाले आरोपि बड़े ही चालाक थे। उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। अशोक चौबे की हत्या घर के अंदर से ही की गई। गांववालों के मुताबिक उनका पूरा परिवार सागर के सदर क्षेत्र में रहता है। वे स्वयं व पत्नी के साथ गांव में रहते थे, लेकिन उन्होंने पत्नी को भी दिन में ही सागर भेज दिया था। वे घर पर अकेले थे। प्राय: उनके नौकर घर में रात 11 बजे तक रुकते थे, लेकिन रविवार की रात उन्होंने उन्हें 9.30 से 10 बजे के बीच ही घर भेज दिया। इसके बाद वे घर में जब अकेले थे, तभी अज्ञात आरोपियों उनके घर पहुंचे। उनसे घर से बाहर का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद अंदर का दरवाजा बंद कर अशोक चौबे के सोने वाले स्थान पर पहुंचे,जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। वही मौत हो जाने के बाद उनके शरीर के सभी कपड़े उताकर घर में ही बनी सीमेंट की एक टंकी में डाल दिया। टंकी पर ऊपर से एक टिन का टुकड़ा रख दिया। वारदात के बाद वे शव को पूरी तरह नग्न छोड़कर दूसरे दरवाजे से निकलकर भाग गए। वही सुबह जब काम वाले पहुंचे तो उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, खुरई एसपडीओपी सुमित केरकेट्टा, रजवांस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर सहित अन्य जगह की पुलिस मौके पर पहुंची।

#Hatya #CongressNeta #SarpanchKhurai #BandriSagar #Murder #STVNINDIA ,


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

02-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.