सागर- बीजेपी विधायक Shailendra Jain के भाई पर होटल व्यवसाई से मारपीट का आरोप || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर- बीजेपी विधायक Shailendra Jain के भाई पर होटल व्यवसाई से मारपीट का आरोप

सागर के एक होटल व्यवसाई ने नगर विधायक शैलेन्द्र जैन के भाई पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। शहर के भगतसिंह वार्ड के रहने वाले राहुल जैन ने नगर विधायक के भाई बीजेपी नेता योगेश जैन और उनके साले दीपक जैन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है । एसपी के नाम शिकायत पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। राहुल जैन ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने पिछले साल योगेश जैन का मैरिज गार्डन किराए पर लिया था । एग्रीमेंट में शर्त रखी थी कि अगर लॉकडाउन लगेगा तो इतने समय का भी किराया नहीं देंगे। 28 नवंबर को एग्रीमेंट खत्म हो गया। 29 नवंबर उन्होंने लॉकडाउन के समय के भी पैसे मांग रहे थे । नहीं दिए तो मारपीट कर दी,

वही इसको लेकर योगेश जैन ने फोन पर जानकारी देते बताया कि उन पर जो मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं वे पूरी तरह से झूठे हैं उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है साथ ही चेक बाउंस होने पर कोर्ट में भी केस लगाया है जिसका फैसला न्यायालय करेगा।

राहुल जैन की शिकायत को लेकर एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि जो शिकायत आई है उसकी जांच करने के लिए सीएसपी को दी है जैसे भी तथा आएंगे उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी

 


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

08-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.