महंगे हुए जिओ के रिचार्ज जानिए किस प्लान पर कितना अधिक खर्च || STVN INDIA ||


 

महंगाई की मार के बीच मोबाइल कंपनियों ने भी अपने टैरिफ के दाम अब बढ़ा दिए हैं। एयरटेल और वोडाफोन आईडिया के बाद अब जिओ ने भी ऐलान करके ग्राहकों को झटका दिया है.जिओ की नयी दरें एक दिसंबर से लागू होंगी। कंपनी के नए प्लान एक दिसंबर यानी कल से लागू हो जाएंगे. जियो ने अपने कुछ पॉपुलर प्लान्स में 480 रुपये तक की बढ़ोतरी कर ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। तो चलिए देखते हैं कि अब ग्राहकों को किस प्लान पर कितना अधिक खर्च करना पड़ेगा

 

24 दिनों की वैलिडिटी वाला 149 रुपए का पैक अब 179 रुपये का हो गया है। प्लान में 24 दिनों के लिए ग्राहकों को डेली 1 जीबी डेटा,

28 दिनों की वैलिडिटी वाला 129 रुपये का पैक, बढ़ोतरी के बाद 155 रुपये का हो गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए डेली 2 जीबी डेटा, मिलेगा

28 दिनों की वैलिडिटी वाला 199 रुपए का पैक अब 239 रुपये का हो गया है। प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों के लिए डेली 1.5 जीबी डेटा, मिलेगा

28 दिनों की वैलिडिटी वाला 249 रुपये का पैक, बढ़ोतरी के बाद 299 रुपये का हो गया है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा

56 दिनों की वैलिडिटी वाला 399 रुपये का पैक, बढ़ोतरी के बाद 479 रुपये का हो गया है।

56 दिनों की वैलिडिटी वाला 444 रुपए का पैक, बढ़कर 533 रुपये का हो गया है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा, मिलेगा

84 दिनों की वैलिडिटी वाला 329 रुपये का पैक, 1 दिसंबर से ग्राहकों को 395 रुपये में मिलेगा।

84 दिनों की वैलिडिटी वाला 555 रुपये का पैक, बढ़ोतरी के बाद 666 रुपये

599 रुपये का पैक, बढ़ोतरी के बाद 719 रुपये का हो गया है।

84 दिनों की वैलिडिटी वाला 1299 रुपये का पैक, बढ़ोतरी के बाद 1559 रुपये का हो गया है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 3600 एसएमएस मिलेंगे।

84 दिनों की वैलिडिटी वाले 2498 रुपये का पैक, 2999 रुपये का हो गया है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 एसएमएस मिलेंगे।

वहीं जियोफोन का 75 रुपये वाले प्लान के लिए 1 दिसंबर से ग्राहकों को 16 रुपये ज्यादा यानी 91 रुपये खर्च करने होंगे। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस अवधि में ग्राहकों को महीनेभर के लिए कुल 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 50 एसएमएस मिलेंगे।


By - sagar tv news

30-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.