सरकारी अस्पताल में मरीजों से इलाज के लिए मांगे जा रहे है पैसे डॉ पर लगे गंभीर आरोप


 

 


 सरकार के गरीब मरीजों के फ्री इलाज के दावों की पोल खोल रहा है मध्य प्रदेश का बैतूल का जिला चिकित्सालय जहां आयुष्मान कार्ड धारी गरीब मरीजों से सरकारी डॉक्टर पैसे लेकर इलाज कर रहे हैं,और इन मरीजों को दवाइयां भी बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं ।  ऐसा ही एक मामला सामने आया है पीड़ित मरीज कैलाश बड़ौदे 27 साल के कैलाश भीमपुर विकासखंड के गुरु ढाना गांव के रहने वाले हैं । हर्निया से पीड़ित कैलाश अपना ऑपरेशन कराने के लिए जिला चिकित्सालय में 21 अक्टूबर को भर्ती हुए थे  कैलाश का आरोप है डॉक्टर धाकड़ ने हर्निया के ऑपरेशन के लिए उनसे 3000 रुपये मांगे थे । गरीब होने के कारण वह उनकी डिमांड पूरी नहीं कर पाए लेकिन डॉक्टर धाकड़ ने बोला की ढाई हजार रुपए लगेंगे और जब तक पैसे नहीं दोगे तब तक ऑपरेशन नहीं होगा  कैलाश को इलाज और दवाई फ्री मिलनी थी लेकिन उन्हें कुछ दवाई बाजार से भी खरीदनी पड़ी । कैलाश ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की  मामले की शिकायत बैतूल कलेक्टर को पहुंची थी जिसकी जांच सीएमएचओ को सौंपी गई सीएमएचओ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मरीजो ने उन्हें बताया कि किसी से पैसे लिए गए हैं और किसी से पैसे की मांग की गई है । जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा जा रहा है ।अकेले कैलाश का ही मामला नहीं है जब बैतूल सीएमएचओ डॉ एके तिवारी ने जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में पहुंचकर और भी मरीजों से बात की तो कई लोगो ने ऐसे ही आरोप लगाए मामले की जांच कर रहे सीएमएचओ डॉ एके तिवारी का कहना है कि  इस पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है ।जिला चिकित्सालय में पदस्थ सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ प्रदीप धाकड़ ने  आरोप आरोप खारिज करते हुए कहा कि हमने गंभीर मरीजों को रेफर करने की बात की थी ।


By - sagar tv news

27-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.