राहतगढ़ अस्पताल में अचानक पहुंची संयुक्त संचालिका तो देखने मिली अनियमितताएं


 

 


सागर जिले के राहतगढ़ सामुदायिक अस्पताल में जब संयुक्त संचालक नीना गिडियन औचक निरीक्षण करने पहुंची तो उन्हें कई अनियमितताएं देखने को मिली। डिलीवरी रुम की हालत बेहद खराब थी। जब उन्होंने अस्पताल का राउंड लिया और नया वार्ड जो कोरोना के लिए बनाया गया था उसमें देखा तो उसमें गन्दगी पसरी थी। जिसे स्टाफ को बुलाकर साफ कराया। बी.एम.ओ डा. राजीव रैकवार को आदेशित किया की तुरन्त लेबर रूम को यहां शिफ्ट करें। जिसका पार्टीशन करवाया गया। और नर्सेस ड्यूटी रूम तैयार किया गया। बताया गया की मातृ मृत्यु और बच्चों की मृत्यु दर को कम करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसलिए मेटरनिटी के काम को क्वालिटी के साथ करना है।
डॉ. नीना गिडियन ने ना सिर्फ आदेशित किया, बल्कि साथ खड़े होकर उसे पूरा कराया। इसमें उनके साथ सागर से आई लिशा स्किल्स लैब इंचार्ज, और चन्द्रशेखर शिल्पकार ने भी सहयोग दिया।
उन्होंने और भी कई सारी चीजों को देखा जिनके सुधार की बात कही। साथ ही राहतगढ़ के शहर मुफ्ती और हज़रत साहब से चर्चा कर गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी शत-प्रतिशत वैक्सीन लगवाने की गुजारिश की।


By - sagar tv news

15-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.