नामी स्कूल के टीचर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, वायरल होने पर हुआ खुलासा #Shorts || STVN INDIA ||


 

 

नामी स्कूल के टीचर ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, वायरल होने पर हुआ खुलासा #Shorts || STVN INDIA ||

एक टीचर की घटिया हरकत सामने आई है। स्कूल के NCC टीचर ने छात्रा के इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेजे। टीचर स्टूडेंट पर लगातार होटल में मिलने और साथ में शराब पीने का दबाव डालता रहा। छात्रा ने इनकार किया तो उसके फोटो शेयर कर धमकाने लगा। बता दें कि सेंट जेवियर्स स्कूल की गिनती राजस्थान के सबसे बड़े और हाई प्रोफाइल स्कूलों में होती है।जब मामला स्कूल के पूर्व स्टूडेंट्स तक पहुंचा तो टीचर को सबक सिखाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया कैंपेन चलाया। कैंपेन में स्टूडेंट्स ने टीचर के मैसेज को सार्वजनिक कर दिया। टीचर की इस करतूत की जानकारी शुक्रवार को एक संस्था को लगी तो अशोक नगर थाना में इसकी शिकायत की गई।प्रारंभिक जांच में टीचर के मोबाइल से पुलिस को स्क्रीन शॉट भी मिले हैं। गिरफ्तारी के बाद टीचर ने दावा किया कि उसकी आईडी से मैसेज भेजने की जानकारी उसे एक दिन पहले ही लगी थी। टीचर को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

09-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.