सागर- नदी में डूबने से 3 बच्चों की जान गई,बड़ी संख्या में नदी पर पहुंचे लोग || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर- नदी में डूबने से 3 बच्चों की जान गई,बड़ी संख्या में नदी पर पहुंचे लोग || SAGAR TV NEWS ||

एमपी के सागर जिले में महालक्ष्मी के पर्व पर हुए दुखद हादसे में 3 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना राहतगढ़ थाना क्षेत्र की बीना नदी की है बताया जा रहा है कि झिला गांव के पास 3 बच्चे नहाने के लिए गए थे, नदी में एक बच्चा गहराई में चला गया और डूबने लगा, तो बच्चे को डूबता देख उसे बचाने के लिए दो ने और छलांग लगा दी, दोस्त को बचाने के प्रयास में वे दोनों भी डूब गए, जानकारी लगने के बाद राहतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, फिर रेस्क्यू दल ने मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद किए हैं। इस घटना में 14 वर्षीय सौरभ, 15-15 साल के तीश और राजकुमार कुशवाहा की मौत हुई है। राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि नहाते समय तीन किशोर नदी में डूबे थे। रेस्क्यू के दौरान नदी से तीनो शव बरामद कर लिए गए हैं वही तहसीलदार रामनिवास चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार चार लाख रूपये मुआवजा दिया जाएगा।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

28-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.