MP | कब्रिस्तान में दफन था बेटी का शव, पिता ने निकालकर कराया दाह संस्कार


 

 

एमपी के छतरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पिता की शिकायत पर उसकी बेटी के शव को कब्रिस्तान में से निकालकर हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया गया। और जिसकी मौत हो जाने के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे यूपी के झांसी स्थित एक कब्रिस्तान में दफनाया था। मृतिका के पिता इसे लव जिहाद बता रहे हैं और युवक समेत परिवार वालों पर एफआईआर दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक छतरपुर की रहने वाली नीलम अहिरवार की चार साल पहले तालिब उर्फ़ तब्बू नाम के युवक से शादी हुई थी ऐसा आरोप है की उसने लड़की से नाम बदलकर झांसा देकर शादी की थी। उसका नाम अफरोज रख दिया था। छह जुलाई को लड़की ने ज़हर खा लिया था। ससुराल वाले उसे झांसी लेकर पहुंचे जहाँ उसकी मौत हो गयी। तो उसे कब्रिस्तान में दफना दिया। मामला गंभीर था इसलिए पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो यूपी पुलिस की मदद से शव को कब्र से निकलवाकर उसका पीएम कराया जहाँ शरीर पर कई चोट के निशान मिले। फ़िलहाल मृतिका के शव का पुलिस की मौजूदगी में हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। मामले में डीएसपी शशांक जैन ने बताया की परिवार वालों पर साक्ष्य छिपाने पर आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पांच में से एक आरोपी को पकड़ा है बाकियों की तलाश जारी है। वहीँ इस मामले में हिन्दू संगठनों ने भी विरोध किया था।


By - Lokesh Chourasiya ,Chhatarpur (MP)

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.