CM सिक्योरिटी में तैनात कॉन्स्टेबल ने की सुसाइड ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

CM शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल अजय सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मंगलवारा थाना इलाके में स्थित फ्लैट पर उनका शव मिला। घटना के समय वह घर में अकेले था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। बुधवार सुबह जब वह CM की सिक्योरिटी में अपनी ड‌्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उन्हें ढूंढते हुए उसके रिश्तेदार अजय के फ्लैट पर गए। वहां उसकी लाश मिली। इसके बाद रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने विदिशा में रहने वाले उनके परिजनों को सूचना दे दी है।पुलिस ने बताया कि CM सिक्योरिटी में अजय की ड्यूटी बुधवार को सुबह लगाई गई थी। ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने पर सुरक्षा कार्यालय से फोन किया गया, लेकिन अजय ने फोन नहीं उठाया। अजय के परिजन को फोन लगाया तो उन्होंने भोपाल के पटेल नगर में ही रहने वाले रिश्तेदार (कॉन्स्टेबल) को इसकी जानकारी दी।इसके बाद वे अजय के फ्लैट पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। पीछे की खिड़की से देखा तो अजय की बॉडी नीचे पड़ी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना मंगलवारा पुलिस को दी। मंगलवारा पुलिस ने बताया कि अजय मूलत: विदिशा के शमशाबाद के रहने वाले थे। वहीं पास में ईमलिया गांव में उनका ससुराल है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।


By - sagar tv news

30-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.