महिला का एक साथ 10 बच्‍चों को जन्‍म देने का दावा निकला झूठा


 

 

दक्षिण अफ्रीका की एक महिला द्वारा एक साथ 10 बच्चों को जन्म देने का दावा झूठा निकला है. जांचकर्ताओं ने पाया है कि गोसियाम सिथोल नाम की महिला ने एक बार में 10 बच्चों को जन्म नहीं दिया था. गौतेम प्रांत (Gautem province) के अधिकारियों ने कहा कि उनके प्रांत के किसी भी अस्पताल में एक साथ 10 बच्चे पैदा होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है. जांचकर्ताओं ने यहां तक कहा कि गोसियाम सिथोल हाल ही में गर्भवती नहीं हुई थीं. गौरतलब है कि इस खबर के सामने आने के बाद दुनियाभर में इस मामले की चर्चा शुरू हो गई थी.
 
इंटरनेशनल चेंनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 37 वर्षीय महिला मानसिक बीमारी से जूझ रही है. उसे मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत निगरानी में रखा गया है. स्थानीय सरकार इस महिला को मेडिकल सहायता प्रदान कर रही है. हालांकि, अधिकारियों ने इस बात की स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी कि महिला ने 10 बच्चों के जन्म की कहानी क्यों गढ़ी. दूसरी ओर, इस खबर की जानकारी सबसे पहले देने वाली न्यूज एजेंसी प्रिटोरिया न्यूज की स्वामित्व वाली कंपनी इंडिपेंडेंट ऑनलाइन (IOL) ने कहा है कि वह अभी भी अपनी खबरों पर कायम है. उसे लगता है कि सिथोल ने बच्चों को जन्म दिया था.
स्वास्थ्य अधिकारियों पर लगा लापरवाही बरतने का आरोप
प्रिटोरिया न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आधी-अधूरी तैयारियों के बीच राजधानी प्रिटोरिया के स्टीव बीको यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल (SBAH) में 7 जून को गोसियाम सिथोल ने 10 बच्चों को जन्म दिया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन और प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सा लापरवाही को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, प्रिटोरिया में सरकारी अधिकारियों ने आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि लापरवाही के दावे झूठे और निराधार हैं. ये आरोप स्टीव बीको टीचिंग हॉस्पिटल और गौतेम प्रांतीय सरकार की अच्छी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए लगाए गए थे.
अधिकारियों ने प्रिटोरिया न्यूज के संपादक पीट रामपेडी और इसके मालिक कंपनी इंडिपेंडेंट ऑनलाइन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की संभावना भी जताई. गोसियाम सिथोल नाम की महिला जोहान्सबर्ग के पास गौतेम प्रांत के एक लेबर कैंप थेम्बिसा में रहती है. उसके साथ उसका पति टेबोगो त्सोतेत्सी भी रहता है. गर्भावस्था के दौरान, दंपति एक स्थानीय चर्च में प्रार्थना करने पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात प्रिटोरिया न्यूज के संपादक पीट रामपेडी से हुई. इस दौरान रामपेडी ने दंपत्ति का इंटरव्यू लिया. इस कपल ने एक साथ 8 बच्चे होने की उम्मीद जताई थी. 8 जून को प्रिटोरिया न्यूज ने रिपोर्ट प्रकाशित की कि गोसियाम सिथोल ने प्रिटोरिया के एक अस्पताल में 10 बच्चों को जन्म दिया है

By - sagar tv news

26-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.