बाइक को बचाने के चक्कर में पुलिया से टकराई कार के हुए दो टुकड़े तीन महिलाओं की गई जान || STVN INDIA |


 

 

एमपी के छिंदवाड़ा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि ड्राइवर और एक अन्य महिला घायल हुए है। वहीं घटना कितनी भयानक होगी इस बात का अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि कार के बीच से दो टुकड़े हो गए। बताया गया कि रामकोना से लौट रही तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराने के बाद दो टुकड़ों में बंट गई। घायलों को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सौंसर निवासी सचिन जायसवाल अपने परिवार के साथ रामकोना में मामा के यहां शादी प्रोग्राम में शामिल होने गया था। फेरे की रस्म 11 जून की शाम को थी। परिवार की महिलाओं को तैयार होने ब्यूटी पॉर्लर जाना था। कार को सचिन चला रहा था। तभी सौंसर आते समय नागपुर रोड स्थित ड्रीम होटल के पास उनकी कार के सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार चला रहे सचिन जायसवाल नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी पुलिया से टकरा गई। हादसे में छिंदवाड़ा-सौंसर निवासी रोशनी जायसवाल, माधुरी जायसवाल और कलमेश्वर-नागपुर निवासी प्रिया जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक सचिन जायसवाल और नीलम जायसवाल घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में नागपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। रोशनी और माधुरी आपस में देवरानी-जेठानी थीं।


By - sagar tv news

12-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.