सिरोंज पहुंचे सीएम शिवराज ने पूर्व मंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए || STVN INDIA ||


 

 

4 दिन पहले मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना संक्रमण की वजह से भोपाल की चिरायु अस्पताल में निधन हो गया था इसके बाद से उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है भाजपा के दिग्गज नेता प्रभात झा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर चुके हैं वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे वे हेलीकॉप्टर से अलीगंज मैदान में उतरे फिर उनके निवास पर पहुंचकर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए सीएम शिवराज ने उनके घरवालों को सांत्वना देते हुए कहा कि वे उनके लिए बड़े भाई की भूमिका निभाएंगे। शिवराज ने कहा कि कुशल संगठक, राष्ट्रवादी चिंतक, सफल प्रशासक, समर्पित जनसेवी, लोकप्रिय जननायक लक्ष्मीकांत जी के असमय देवलोकगमन से न केवल सिरोंज अपितु प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। प्रदेश के विकास में उनका अविस्मरणीय योगदान था ऐसे जननायक के चरणों में श्रद्धा सुमन। वे करीब आधे घंटे तक उनके निवास पर रूके और फिर हैलीकाप्टर से वापस लौट गए।


By - sagar tv news

05-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.