पिकअप पलटने से माँ-बेटी सहित 5 लोगों ने दम तोड़ा, 4 गंभीर घायल


 

 

ग्वालियर जिले कि जौरासी घाटी पर बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है, तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप वाहन पलटने से मां बेटा बेटी सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है बताया जा रहा है 
ग्वालियर के सुभाष नगर हजीरा निवासी लाखन सिंह बैस के बड़े भाई भूप सिंह का दो दिन पहले नरवर शिवपुरी में देहांत हो गया था। उसी में शामिल होने के लिए लाखन अपने परिवार व बहनोई सतेन्द्र तोमर के साथ गांव गए थे। वहां से परिवार के लोगों के साथ मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात 3 बजे शिवपुरी नरवर से लोडिंग वाहन में सवार होकर ग्वालियर के लिए निकले थे। लोडिंग में पहले से ही गेहूं भरा हुआ था। यह लोग गेहूं की बोरियों के ऊपर बैठे हुए थे।
झांसी रोड हाईवे स्थित घाटी पर पिकअप बेकाबू होकर पलट गया, हादसे में नयागांव ग्वालियर निवासी 40 वर्षीय गोविंद दास साहू , 35 वर्षीय सीमा, सीमा का 12 साल का बेटा कान्हा, 6 साल की बेटी संतोषी, 18 साल की बेटी सपना की मौत की पुष्टि खबर लिखे जाने तक हो गई है।
जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

By - sagar tv news

02-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.