सागर में स्थिति हद से ज्यादा ख़राब सागर में जली 35 चिताएं || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

एक तरफ प्रदेश भर में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जमकर बरप रहा है। तो सागर में भी कुछ यही हाल है। कोरोना के ग्राफ में दिनों दिन तेजी आती जा रही है। दूसरी तरफ मरीज इलाज के दौरान भी दम तोड़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं की नरयावली नाका और काकागंज मुक्तिधाम में कुल 36 लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। जिसमें 23 लोगों का नरयावली नाका तो तकरीबन 12 लोगों का अंतिम संस्कार काकागंज मुक्तिधाम में कराया गया। तो एक जनाजा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक किया गया। इसके पहले गुरुवार को 28 और बुधवार को 31 चिताएं जली थी। इस बात से आप कोरोना की भयावह स्थिति का अंदाजा लगा ही सकते हैं। वहीँ निगम आयुक्त आरपी अहिरवार का कहना है। की जो भी लोग मृत हो रहे हैं उनका अंतिम नगर निगम द्वारा पूरे विधि विधान और रीती रिवाज से मुक्तिधाम और कब्रिस्तान में किया जा रहा है।


By - sagar tv news

23-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.