1 मई से 18 साल से ऊपर वाले लोग ऐसे लगवा पाएँगे वैक्सीन देखें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

क्या आपको कोरोना वैक्सीन लगवानी है? यहां जानें वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन का तरीका कोरोना की डरावनी रफ्तार के बीच आने वाले दिनों में वैक्सीनेशन और तेज की जाएगी. केन्द्र सरकार की तरफ से 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग वैक्सीन लगाने के योग्य माने जाएंगे.
योग्य सभी लोग 28 अप्रैल से ही वैक्सीन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है अब सवाल उठता है कि ये वैक्सीन कैसे लगेगी? उसके लिए आपके वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. बिना रजिस्ट्रेशन के यह वैक्सीन आपको नहीं दी जाएगी. इसके लिए कुछ आसान स्टेप हैं, जो हम आपको बता रहे है सबसे पहले CoWin पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रशन कराएं. CoWin का कोई मोबाइल एप नहीं है इसलिए इसकी वेबसाइट खोलकर ही उस पर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. Cowin.gov.in लॉग-इन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.फिर आपको मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके पास ओटीपी आएगी. ओटीपी नंबर डालने के बाद आपका नंबर वैरिफाई हो जाएगा. इसके बाद एक पेज खुलेगा, जिसमें आपसे नाम, आयु, और रहने के इलाके के बारे में पूछा जाएगा.इसके बाद जहां तक आईडी की बात है तो फोटो आईडी पर क्लिक करें. आप अपना पिन कोड डालने के बाद यहां पर पास के अस्पताल के बारे में च्वाइस कर सकते हैं. आप यहां पर यह चुन सकते हैं कि आप किसी प्राइवेट अस्पताल में लगाना चाहते हैं या फिर सरकार सेंटर पर.जैसे ही एक बार आपका रजिस्ट्रेशन हो जाता है आपको एकाउंट डिटेल्स दिख जाएंगी. आप अपने एप्वाइंटमेंट को एकाउंट डिटेल्स पेज के जरिए री-शेड्यूल कर सकते हैं.


By - sagar tv news

23-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.