बंद के बावजूद प्रसिद्द बगाज माता मंदिर पहुंचे सैंकड़ों देखते देखते बढ़ती गयी भीड़


 

 

टीकमगढ़ में बुंदेलखंड का सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मन्दिर जहाँ कोरोना काल के चलते मंदिर को पूरी तरह बंद कर दिया है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते यहाँ पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर के बाहर से दर्शन किए। बड़ी संख्या में भीड़ होने की खबर लगते ही टीकमगढ़ एसडीएम सौरभ मिश्रा तहसीलदार आर पी तिवारी और एसडीओपी कृष्ण पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देवी मंदिर परिसर से लगने वाले मेले की दुकानों को हटाया साथ ही श्रद्धालुओं से अपने घर जाने को कहा बगाज माता मन्दिर पर नवरात्रि में यहाँ 9 दिन तक मेला लगता है। लेकिन जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और ग्रह मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए सभी दुकाने हटवा दी और जो दुकान है। परमानेंट लगी है उनको बंद करा दिया साथ ही वार्निंग दी की अगर दुकान खुलेगी तो चालानी कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है की नवरात्रि की अष्टमी नवमी को बुंदेलखंड भर से मंदिर परिसर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जवारे विसर्जन के लिए आते हैं।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया की ग्रह मंत्रालय के अदेश पर जिले के सभी मंदिरों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा की कोरोना महामारी के चलते इस बार नवरात्रि में बगाज माता मन्दिर पर मेला नही लगेगा और मंदिर पूरी तरह बंद रहेगा।


By - sagar tv news

13-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.