मानक अग्रवाल पर कार्रवाई पर बोले गृहमंत्री- कांग्रेस में सख्ती से पिलाई जा रही है।गोडसे घुट्टी


 


हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया की कांग्रेस में एंट्री पर शुरू हुआ विवाद खत्म नहीं हो रहा है। पूर्व CM कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल को पार्टी की अनुशासन समिति ने 4 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस पर मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भले मानक को अमानक बना कर छोड़ दिया गया। इससे लग रहा है कि कांग्रेस में गोडसे बड़े होते जा रहे हैं। अरुण यादव ने भी बाबूलाल चौरसिया की कांग्रेस में एंट्री का मुद्दा उठाया था। लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस में सख्ती से गोडसे घुटी पिलाई जा रही है। बता दें मानक अग्रवाल ने 27 फरवरी को सोशल मीडिया पर लिखा था कि कमलनाथ स्पष्ट करें कि गोडसे की विचारधारा के साथ हैं या गांधी की। वहीं, निष्कासन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मानक ने कहा कि वे एआईसीसी के निर्वाचित मेंबर हैं। इसलिए उन पर कार्रवाई करने का अधिकार प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति को नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सब सुरेश पचौरी के इशारे पर किया गया है।


By - sagar tv news

17-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.