नगर पालिका सीएमओ और बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


 

 


रतलाम जिले की जावरा नगर पालिका की सीएमओ नीता जैन और पीडब्ल्यूडी शाखा में पदस्थ्य बाबू विजयसिंह शक्तावत को उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने एक ठेकेदार से उसका पेंडिंग बिल पास करने के लिए  रिश्वत मांगी थी।

बाबू ने विजयसिंह शक्तावत ने  शुक्रवार को ठेकेदार पवन से रुपए लेकर अपने जेब में रख लिए और सीएमओ नीता जैन को बताया कि ठेकेदार ने 15,000 रुपए दे दिए हैं, जिस पर सीएमओ का कहना था कि यह कम है। उन्होंने और रुपए देने की मांग की। ठेकेदार ने बाकी रुपए भी दे दिए और जैसे ही उन्होंने इशारा किया, टीम ने सीएमओ  और लोक निर्माण शाखा में कार्यरत बाबू  को  रंगेहाथों धरदबोचा। तलाशी के दौरान रिश्वत के रुपए बरामद हो गए।
सब इंस्पेक्टर श्रीवास्तव के मुताबिक  ठेकेदार पवन द्वारा लोकायुक्त उज्जैन में जावरा सीएमओ  द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। इस पर एक टीम गठित कर शुक्रवार को जावरा भेजी गई।
 
 
 
 
 
 

By - sagar tv news

13-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.