सागर में भोलेनाथ की शरण में मंत्री-सांसद-विधायक || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान महादेव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था और इसी मान्यता के तहत हर साल महाशिवरात्रि को शिव मंदिरो में महामहोत्स्व के रूप में मनाया जाता है, इस दिन आम से लेकर ख़ास तक देवो के देव् महादेव और माता पार्वती की शरण में पहुंच जाते है।सागर के मंत्री और विधायकों सांसद ने कहा कहा भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा अर्चना की, कौन कहा शिव बारात में शामिल हुआ इस खबर में हम आपको यही बताने वाले है। सबसे पहले बात सागर सांसद राज बहादुर सिंह की करते है जो गोपालगंज स्थित कामद्धेश्वर महादेव की पूजा करने के बाद यहां से निकली शिव बारात में शामिल हुए। अब बात नगर विधायक शैलेन्द्र जैन की करते है जो अपनी पत्नी अनु जैन के साथ मोतीनगर स्थित भूतेश्वर मंदिर पहुंचे, वहां उन्होंने भगवान की पूजा करने के बाद प्रसादी वितरण भी किया,मंत्री गोपाल भार्गव भी रहली विधानसभा के ढाना स्थित पत्नेश्वर धाम पहुँचकर भगवान की पूजा अर्चना की इसके बाद शिवभक्तों के साथ वे भगवान शिव की बारात में शामिल हुए। इसमें कटनी विधायक संजय पाठक भी आय थे। मंत्री भूपेंद्र सिंह के बामोरा स्थित निवास से बहेरिया तक निकलने वाली शिव बरात में शामिल हुए इसके पहले उन्होंने भोलेनाथ की पूजा कर आशीर्वाद लिया। मंत्री गोविंद सिंह ने परिवार के साथ वृंदावन कालोनी स्थित रूद्र देव महादेव की पूजा की। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने बहेरिया के बड़े शंकर जी केमंदिर परिसर में हवन किया देवरी के पटना खुर्द में पूर्व मंत्री और विधायक हर्ष यादव शिवजी की बारात में शामिल हुए। बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी ने बंडा न्यायालय परिसर में विराजमान शिवजी के दर्शन किये। बरेठी में आयोजित शिव जी की बारात में शामिल हुए।


By - sagar tv news

11-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.