सागर-बीएमसी में खुलेगी कैथ लैब,एंजियोग्राफी,एंजियोप्लास्टी और होगी सर्जरी भी || SAGAR TV NEWS ||


 

 

मप्र विधान सभा के बजट सत्र में ध्यानाकर्षण के माध्यम से सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में सुपर स्पेशलिटीज सेवाएं शुरू करने का मामला उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि बीएमसी में हर दिन हजारों मरीज आते हैं, लेकिन सुपर स्पेशलिटीज सुविधाओं के अभाव में जैसे कार्डियोलॉजी, कार्डियो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी जैसे विभाग न होने से लोगों को इलाज नहीं मिल पाता है। इसके लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता है। इससे मरीज और उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक प्रभाव पड़ता है।इसके जवाब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने विश्वास सारंग ने बताया कि पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि अधिक से अधिक मेडिकल कॉलेज खोले जाएं। विधायक जैन ने कहा कि प्रदेश में काफी लंबे अरसे के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज बनाया गया था। यह बड़े क्षेत्र को कवर करता है। 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी सुपर स्पेशलिटीज सेवाओं के अभाव में विभागों में लगभग प्राथमिक उपचार हो पा रहे हैं। अभी प्रारंभिक तौर पर हृदय रोग के इलाज के लिए कैथ लैब प्रारंभ किया जाए। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को चालू किया जाए। सागर में मेडिसिन, सर्जरी विभाग में पीजी की मान्यता मिलना है, जो कि 44 असिस्टेंट प्रोफेसरों की कमी के कारण नहीं मिल पा रही है। उनकी बात पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीएमसी में बहुत जल्द कैथ लैब शुरू करेंगे और ब्लड बैंक को भी शुरू कराएंगे। इसके अतिरिक्त मेडिसिन एवं सर्जरी कोर्स के पीजी के लिए हमने प्रस्ताव भेजा है।


By - sagar tv news

10-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.