नागरिकों को रहने के लिए देश प्रदेश में सागर सबसे बेहतर शहर || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर और शहरवासियों के लिए फिर एक बार गर्व की बात है। ईज ऑफ लिविंग सर्वे में सागर को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। तो देश भर में 25 वी रैंक हासिल हुई है। भारत सरकार के मंत्रालय-आवास और नगरीय विकास विभाग द्वारा देश के शहरों की दो कैटेगरी दस लाख से कम जनसँख्या वाले शहरों और 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की म्युनिसिपल रैंकिग के अलावा ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स रैंकिग 4 मार्च 2021 को जारी की गई। सागर स्मार्ट सिटी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1 मिलियन से कम जनसंख्या वाले शहरों में देश में 25 वी रैंक के साथ ही प्रदेश में पहली रैंक हासिल की। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कराए गए ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (जीवन सुधार मानक) सर्वे के मुताबिक नागरिकों को रहने के लिए सागर एक बेहतर शहर के रूप में विकसित हो रहा है। सागर स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा सागर शहर विकास के किए जा रहे सतत प्रयासों से सागर ने देश प्रदेश में यह मुकाम पाया है। जिस पर कलेक्टर दीपक सिंह ने ख़ुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।


By - sagar tv news

04-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.