ASI ने पुलिस को किया शर्मसार पैसे लेते वीडियो हुआ वायरल !


 

 


शिवपुरी जिले के मायापुर थाने में पदस्थ एएसआई ने पुलिस को शर्मसार कर दिया। क्योंकि प्रताप सिंह का गुर्जर का पैसे लेते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें ग्रामीण बृजेंद्र सिंह यादव से पैसे लेते हुए उन्हें साफ देखा जा सकता है। ऐसा आरोप है की एएसआई द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकियाँ देकर ग्रामीण से बीस हजार रुपयों की मांग की गयी थी। बृजेन्द्र सिंह ने दस हजार रुपये दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एएसआई प्रताप सिंह गुर्जर सरेआम रिश्वत ले रहा है। इनसे परेशान पीड़ित ने एसपी को शिकायत की है साथ ही रिश्वत लेते हुए एक वीडियो की सीडी भी सौंपी है। बृजेंद्र यादव का कहना है। कि वह अकेला पीड़ित नहीं है। आसपास के ग्रामीण भी सहायक उप निरीक्षक प्रताप सिंह गुर्जर से परेशान हैं। हालाँकि सागर टीवी न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
तो इस मामले पर एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार भूरिया का कहना है। कि मामला संज्ञान में आया है पिछोर एसडीओपी को जांच के लिए भेज रहे हैं। इसके बाद संबंधित पर कार्यवाही की जायेगी।---


By - sagar tv news

03-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.