ओमनी कार में अचानक लगी आग सिलेंडर फटने से मच गयी अफरा तफरी


 

 

एक ओमनी कार ने अचानक से आग पकड़ ली जिससे गाड़ी का सिलेंडर फट गया। जिससे अफरा तफरी मच गयी। घटना सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक ये मामला नेशनल हाइवे के बाजू में राजघाट मोहल्ला का है। जहां एक ओमनी कार में अचानक आग लग गई। जिससे ओमनी कार का सिलेंडर फट गया। जिसकी धमक से आसपास के लोग सहम गए। तत्काल ही फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया लेकिन जब तक दमकल आती तब तक आसपास के लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पा लिया था। इस दौरान गनीमत यह रही कि पास ही में पेट्रोल पंप था। वहां तक आग नहीं पहुंच पाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीँ ओमनी कार और पास में रखा एक स्कूटर जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


By - sagar tv news

27-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.