दोस्त का मर्डर कर उसकी पत्नी से बोला-मैंने इसे हमेशा के लिए सुला दिया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS


 

 

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दोस्त ने अपने दोस्त का गला दबाकर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ इतवारी टौरी पर छत्रसाल अखाड़े के पास रहने वाले अभय राजपूत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। आरोपी राजेश प्रजापति दमोह निवासी भी उसके साथ अलग कमरे में रहता है। अभय और राजेश दोनों ही अच्छे दोस्त थे। रात में दोनों ने घर पर एक साथ खाना खाया। इसके बाद अभय की पत्नी बच्चों के साथ कमरे में चली गई। दोनों दोस्त दूसरे कमरे में चले गए। यहां बातचीत के दौरान दोनों किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। आरोपी राजेश ने गुस्से में अभय सिंह का गला दबा दिया। वारदात के बाद आरोपी कमरे से बाहर निकला और मृतक अभय की पत्नी से बोला कि मैंने इसे हमेशा के लिए सुला दिया है, अब यह कभी नहीं उठेगा। इसके बाद घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। अभय की पत्नी ने अन्य परिजन को इसकी सूचना दी। अभय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दे कि अभय सिंह राजपूत और आराेपी राजेश प्रजापति हत्या के मामले में दोनों जेल में एक साथ बंद रह चुके हैं। फिलहाल दोनों जमानत पर थे। करीब 10 वर्ष पहले इतवारी टौरी इलाके में ही होली के चंदे को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीय शालू नेमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में दोनों ही आरोपी थे। इसी मामले में दोनों एक साथ जेल में भी रहे। वह कुछ वर्ष पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।


By - anuj Goutam (City,Sagar MP)

14-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.