मासूम बच्चों के साथ माँ की बेरहमी का वीडियो वायरल


 

 

कहा जाता है कि मां बेटे का प्यार भरा रिश्ता ऐसा है जिसकी दुनिया में कोई मिसाल नहीं है लेकिन ये कलयुग है और ऐसी कलयुगी माएं भी हैं जो मासूमों पर जुल्म करने में पीछे नहीं हैं। एमपी के सागर जिले के बीना से जो वीडियो सामने आया है वो यह साबित करता है कि मां सच में इतनी निर्दयी हो सकती है। बीना के बमोरी कलां गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक मां अपने ही छोटे बच्चों को लातो से बुरी तरह पीटती हुई दिखायी दे रही है। इस वायरल वीडियो की जो सच्चाई सामने आई वो हैरान करने वाली है।
एडिशनल एसपी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि अपने ही बच्चो को माँ से बचाने के लिए पति मोहन ने बीना थाने में शिकायत की है उसके बच्चो को माँ बैजंती जान से मार सकती है। इसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया मौके पर पहुंचे तो पता चला की महिला का देवर और ससुर मर्डर के मामले में खुरई जेल में बंद है। जिनकी जमानत के प्रयास चल रहे है। इसी को लेकर दोनों के बीच में में झगड़ा हुआ और पत्नी ने अपनी गुस्सा मासूम बच्चो पर उतार दी। बच्ची फिलहाल स्वास्थ्य है। पुलिस ने दोनों के बीच कंप्रोमाइज करवाया है। और जांच कर रही है।


By - sagar tv news

12-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.