शिव महापुराण का ऐसा आयोजन की झूम उठी बच्चियां और महिलाएं


 

 

सागर शहर के बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर में उत्साह उमंग और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यहां पर संगीत मय शिव महापुराण के साथ-साथ रुद्री निर्माण और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव के साथ भक्तों की खासी भीड़ पहुँच रही है। वहीँ बुधवार को नगर विधायक शैलेंद्र जैन भी कथा स्थल पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कथा व्यास का फूल माला और शॉल देकर उनका सम्मान कर आशीर्वाद लिया। साथ ही वहाँ मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया। यहाँ पर चालीसा परिवार के बसंत घोषी का विशेष सहयोग है। साथ ही गोलू घोषी,शुभम घोषी के अलावा कई लोग अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कथा पंडाल पहुंची बच्चियों और महिलाएं भजनों पर झूमने पर मजबूर हो गयीं। आपको बता दें की शिवमहापुराण का आयोजन 15 फरवरी तक किया जाएगा। जिसके बाद विशाल भंडारा आयोजित होगा।-


By - sagar tv news

11-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.